ढांका/ बांग्लादेश की वायुसेना का ट्रेनर विमान F 7 BGI ढांका के एक स्कूल पर गिरा,क्रेश होने के बाद उसमें आग लग गई। इस विमान हादसे में 16 छात्र 2 शिक्षक ,पायलट सहित 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 171 घायल हुए है जिसमें छात्रों की तादाद ज्यादा है। बांग्लादेश की सेना ने विमान हादसे की पुष्टि की है।
बांग्लादेश का ट्रेनर F 7 BGI विमान ने उड़ान भरी और कुछ समय बाद एकाएक वह ढांका के एक स्कूल की बिल्डिंग पर जा गिरा उस समय स्कूल में छात्रों की तादाद काफी थी और क्लासेज लग रही थी विमान क्रेश होने के साथ ही उसमें भीषण आग लग गई और उसमें काफी लोग आग में घिर गए और चीख चिल्लाहट मच गई। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन हालात काफी खराब थे लोग बुरी तरह से झुलस गए थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस विमान हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई जिसमें 16 छात्र 2 शिक्षक और पायलट शामिल है जबकि एक व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जबकि इस घटना में 170 से अधिक घायल हुए है जिसमें से 60 से ज्यादा लोगों को बर्न यूनिट रिफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस दौरान कुछ लोगों को हाथ ठेले में घायलों को अस्पताल ले जाते देखा गया जबकि कई घायल बच्चों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया।
बांग्लादेश सरकार ने इस विमान हादसे पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। जबकि बांग्लादेश की सेना ने वायुसेना का F 7 BGI विमान के क्रेश होने की पुष्टि की है।
