close
देश

हरियाणा में वोटिंग: बबाल,झड़प पथराव और बूथ कैप्चरिंग फर्जी वोटिंग की शिकायत, 5 बजे तक 61% वोटिंग, सबसे ज्यादा यमुनानगर में 68% कम गुरुग्राम में 50%

Voting in Haryana
Voting in Haryana

चंडीगढ़ / हरियाणा में आज सभी 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो आंकड़े मिले है उसके मुताबिक 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ है जबकि 3 बजे तक 49.13 फीसदी मतदान हो चुका था। वोटिंग के दौरान कई मतदान केंद्रों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। महेंद्रगढ़ और हिसार में भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए तो नूंह में बीएसपी वर्कर्स और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद हो गया जबकि जींद की जुलाना सीट पर बूथ केप्चरिंग की शिकायत सामने आई हैं।सबसे अधिक वोटिंग यमुनानगर में 67.73% हुईं उसके बाद पलवल में 67.69% और फतेहाबाद में 67.05% रहा जबकि सबसे कम मतदान 49.97% गुरुग्राम में रहा। अंतिम समय में यह मत प्रतिशत और बड़ेगा।

आज सुबह 7 बजे से हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हुआ यहां 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता है 5 बजे तक जो आंकड़े प्राप्त हुए है उसके मुताबिक 61 फीसदी मतदान हो चुका था चूकि 6 बजे तक का समय है और उस समय तक जो मतदाता लाइन में लगे थे उन्हें मतदान केंद्र के परिसर में अंदर ले लिया गया। जिससे फायनल जो आंकड़े आयेंगे वह बड़े हुए होंगे। हरियाणा की 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार मैदान में है उनमें 101 महिला उम्मीदवार भी है खास बात है उनमें करीब 250 कैंडीडेट निर्दलीय भी शामिल है उनमें कांग्रेस के 29 और बीजेपी के 22 बागी नेता भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

    मत प्रतिशत क्षेत्र    

    3 बजे    

  5 बजे तक 

गुरुग्राम        

38.61

49.97

पंचकुला      

42.60

54.71

     पलवल               

56.02

67.69

    कुरुक्षेत्र             

52.13

65.55

      मेवात                 

56.39

68.28

फतेहाबाद     

52.46

67.05

       भिवानी            

50.31

63.06

     महेंद्रगढ़         

52.67

65.76

कैथल       

50.58

60.52

     जिंद               

53.95

66.02

सोनीपत         

45.46

56.69

अंबाला।       

49.39

62.26

चरखीदादरी    

47.08

58.10

यमुनानगर    

56.79

67.73

पानीपत।     

49.00

60.52

सिरसा।       

48.78

65.37

झंझर         

49.68

60.52

रोहतक         

50.60

60.00

नूंह          

56.59

68.28

फरीदाबाद        

41.74

51.28

हिसार        

51.25

64.16

रेवाड़ी       

50.22

60.91

करनाल     

49.17

60.00

———————————————————-
सभी आंकड़े प्रतिशत में
———————————————————

कहा कहा हुई गड़बड़ी…..

हिसार में पूर्व वित्तमंत्री एवं नरनोद के भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के समर्थकों ने एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया और आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले।

महेंद्रगढ़ में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, बीजेपी कैंडिडेट के समर्थको का आरोप है कि कांग्रेस उम्मीदवार मंजू चौधरी के सनार्थको ने पोलिंग बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की जिससे हंगामा हो गया।

नूंह में मतदान के दौरान तीन जगह बबाल खड़ा हो गया। यहां इंडिया नेशनल लोकदल- बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया, इस पथराव में दो लोग घायल हो गए है। इस विवाद के बाद चंदेनी ख्वाजाकला गुलालवा गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है और डीएसपी सुरेंद्र कुमार भी गांवों में पहुंच गए है।

पानीपत में वोटिंग के दौरान चाकू चल गए, इसराना विधानसभा के गांव नोहरा में मतदान केंद्र पर वोटिंग को लेकर दो पक्षों में पहले मुंह वाद हुआ और फिर झगड़ा होने लगा इसी बीच एक युवक को चाकू मार दिया गया। बाद में पहुंची पुलिस ने मामला कायम कराने के साथ घायल को अस्पताल भेजा।

पंचकुला में बीजेपी और कांग्रेस वर्कर्स के बीच जय श्रीराम के नारे को लेकर हंगामा हो गया। पार्टी बूथ पर मोजूद बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस नेता चंद्रमोहन विश्नोई की पत्नी को देखकर एकाएक जय श्रीराम के नारे लगाने लगे तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसका पुरजोर विरोध किया इस बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

सोनीपत एक मतदान केंद्र पर कवरिंग एजेंट को बदलने को लेकर विवाद हो गया इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी जगवीर मलिक भी वहां पहुंच गए उनकी पुलिस के साथ तीखी बहस हो गई। इसके अलावा एक जगह वोट डालने को लेकर झगड़ा हो गया और 2 लोगों को चोट भी आई।

रोहतक के महम में हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी पर हमले का आरोप लगाया है।बताया जाता है आपसी झड़प के दौरान उनके कपड़े भी फैट गए।

जींद की जुलाना सीट के एक मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत सामने आई है। खबर मिलने पर बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी वहां आ गए इस दौरान कुछ लोगो ने उनका भारी विरोध भी किया और धक्कामुक्की भी देखी गई।

Image source: AIRN Twitter

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!