close
खेल

एशिया कप 2025, फाइनल आज, 41 साल बाद भारत – पाक के बीच मुकाबला, एकतरफा जीत हासिल करेगा भारत?

IND vs Pak - ASIA CUP 2025 FINAL
IND vs Pak - ASIA CUP 2025 FINAL

दुबई / एशिया कप 2025 का आज फायनल मैच है खास बात है पूरे 41 साल बाद एशिया कप ट्रॉफी के लिए भारत और पाकिस्तान में मुकाबला होगा। भारत ने ग्रुप और सुपर फोर के हुए मुकाबलों में दोनों बार पाकिस्तान को एकतरफा करारी शिकस्त दी है अब देखना होगा क्या भारत लगातार तीसरी बार पाक को हराकर क्लीन स्वीप करने के साथ एशिया कप पर कब्जा जमाता है। वही महत्वपूर्ण है कि क्या भारत एक तरफा जीत हासिल करेगा?

जैसा कि 2025 में एशिया कप 17 वीं बार खेला जा रहा है 1984 में प्वाइंट टेबल के आधार पर भारत को चैंपियन घोषित किया गया था उसके बाद हुए मुकाबलों में टीमों ने 13 बार एक तरफा जीत हासिल की है सिर्फ दो बार के खिताबी मुकाबलो के नतीजे खेल की आखिरी गेंद पर ये हुए है।

जहां तक भारत की बात है उसने 16 में से 8 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की उसमें 6 बार उसने एकतरफा जीत हासिल की जबकि उसे 3 बार एकतरफा हार भी मिली है। जबकि पाकिस्तान ने 2002 और 2012 में फायनल के 2 मुकाबले जीते और 3 में उसे हार मिली खास है तीनों बार में वह श्रीलंका से हारा।

एशिया कप 2025 के फायनल में भारत – पाकिस्तान तीसरी बार आपस में भिड़ रहे है भारत ने ग्रुप मैच में 8 विकेट से धमाकेदार जीत अर्जित की तो सुपर 4 के मुकाबले में उसे 6 विकेट से हराया दोनों ही जीत एकतरफा थी। अब सवाल है कि क्या भारत फायनल में भी पाकिस्तान पर एकतरफा जीत हासिल करता है या नहीं।

एशिया कप 2025 से पहले जब भी मल्टीनेशन टूर्नामेंट हुए है 2 टीमें तीन बार आपस में भिड़ी है लेकिन अभी तक कोई भी टीम 3-0 से क्लीन स्वीप नहीं कर सका है यदि इस बार भारत एशिया कप का फाइनल अपने नाम करता है तो वह एशिया कप और टी 20 का क्लीन स्वीप का रिकॉर्ड 3- 0 से अपने नाम करने के सफल हो जायेगा। यदि भारत पराजित हुआ तो 2 -1 से वह जीतेगा जरूर, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण एशिया कप के फायनल की ट्रॉफी से उसे वंचित होना पड़ेगा और यह अहम जीत पाकिस्तान के पास होगी।

Tags : Asia Cup 2025Cricket
Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!