-
मध्यप्रदेश में सियासी संकट के दौरान 5 आयोगों के अध्यक्षो की घोषणा
-
महिला आयोग की अध्यक्ष बनी शोभा औझा
-
मिला केबीनेट मंत्री का दर्जा
भोपाल-एक तरफ मध्यप्रदेश में सियासी संकट का माहौल चल रहा है तो कांग्रेस संरकार रोजाना नये नये फैसले ले रही है और अपने कार्यकर्ताओं को केबीनेट मंत्री का दर्जा देकर उन्हें नवाजने का काम भी जोरशोर से कर रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश शासन ने आज 5 आयोगो के अध्यक्षों की घोषणा करते हुए सभी को केबीनेट मंत्री का दर्जा दिया है।
प्रदेश शासन के आदेश में श्रीमती शोभा औझा को मध्यप्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है वही गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष, जे पी धनोतिया को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष, आनंद अहिरवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष और अभय तिवारी को मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष घोषित किया गया है





