close
भोपालमध्य प्रदेश

शाह ने ली मंत्रियो की क्लास्, दिया जीत का मंत्र, कहा कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र हुआ खत्म

Amit Shah
  • शाह ने ली मंत्रियो की क्लास्, दिया जीत का मंत्र
  • कहा कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र हुआ खत्म

भोपाल – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज भोपाल में प्रदेश सरकार के मंत्रियो और वरिष्ठ नेताओ को सम्बोधित करते हुए आगामी चुनावो के लिये कमर कसने का आव्हान किया, उन्होने कहा केंद्र और तेरह राज्यो में हमारी सरकारे विकास और जनता के विश्वास की बजह से ही है, शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है, और वह सैद्धान्तिक पार्टी नही रही, अमित शाह ने कहा कि म.प्र. में शिवराज सिंह चौहान विकास के लिये जाने जाते है तो पहले बीजेपी की सरकार बनी तब विकास हुआ लेकिन इसके बीच विकास रुक गया था जहा भी भाजपा की सरकार हो केन्द्र या राज्यो में सभी जगह जनहित के और विकास के कार्य हुए यही वजह है आज केंद्र सहित देश के 13 राज्यो में हमारी पार्टी की सरकारे है और 5 राज्यो में भाजपा की मदद से सरकारे बनी है।

उन्होने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कांग्रेस नव निर्माण की बात करती है और हम पुनः निर्माण की, आज कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है वह अपने सिद्धांत खो चुकी है गांधी जी ने कांग्रेस में विघटन की बात कही थी पर स्व स्वार्थ के चलते उसे माना नही गया आज उसकी हालत खस्ता हो चुकी है शाह ने कहा भाजपा जनसंघ काल से ही सन्गठन और सिद्धांत वाली पार्टी रही है, इससे पूर्व शाह ने कुछ पत्रकारो के सबाल पर म.प्र. में अगला विधानसभा चुनाव शिवराज सिंह चौहान के चेहरे को आगे कर लड़ने की बात कही थी।

अमित शाह के म. प्र. के तीन दिवसीय दौरे का उद्देश्य पार्टी की आगामी चुनाव में क्या तैयारी है क्या कमिया है जिन्हे दुरुस्त करने की जरूरत है प्रदेश सरकार और उसके मन्त्रियो का परफ़ार्मेन्स कैसा है शाह उसकी जानकारी लेने यहा आये है, जैसा कि भाजपा सन् 2019 के लोकसभा चुनाव मै 350+ यानि 360 सीटो को जीतने के लिये अभी से कवायद में जुट गई है अभी जो आँकड़े है उसके मुताबिक लोकसभा में भाजपा के 298 सांसद, कांग्रेस पर 47 और अन्य पार्टियों की सांसद सख्या 198 है।

परन्तु शाह की तैयारी 298 की सख्या को 360 तक लेजाने की है, वही शाह पिछली बार हारने वाली सीटो पर भी खास तवज्जो देंगे और उन लोकसभा सीटो को कैसे जीत सकते है उसका भी आँकलन करेगे ऐसी खबर मिल रही है, उसी लकीर पर वे देश में घूम रहे है अब भोपाल आये है इसी के चलते उन्होने मंत्रियो को विधायक और कार्यकर्ताओ से सतत समन्वय बनाएं रखने की समझाइश भी दी अभी दो दिन बाकी है शाह लगता है तब तक सभी को कसने मै कामयाब होंगे।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!