सपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, मध्यप्रदेश में अकेले दम पर चुनाव में उतरेगी सपा
लखनऊ- भोपाल/ समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया हैं अब वह मध्यप्रदेश में अकेले ही चुनाव में उतरेगी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के आँफ़र का काफ़ी इंतजार कर लिया लेकिन अब इंतजार नही करेंगे, उन्होंने कहा कि सपा अब कांग्रेस से गठबन्धन नही करेगी और अकेले की दम पर मैदान में उतरेगी।
सपा ने इस तरह से कांग्रेस से किनारा कर लिया जो उसके लिये काफ़ी नुकसानदेह साबित हो सकता हैं क्योंकि इससे पहले बीएसपी ने भी कांग्रेस से गठबन्धन नही किया इस तरह फ़िलहाल कांग्रेस मध्यप्रदेश के चुनावों में अपने बलबूते पर ही मैदान सम्हालेगी ।
इधर सपा मध्यप्रदेश में बीएसपी से हाथ मिला सकती हैं जिससे दौनो दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं जानकारी मिली हैं कि सपा छत्तीसगढ़ में गौडवाना पार्टी से गठजोड़ करने की कोशिश में है और वहाँ गोडवाना पार्टी से गठबन्धन करके चुनाव लड़ सकती हैं।
Image source: Twitter