close
आगराउत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव कांग्रेस की न्याय यात्रा से जुड़े, कहा पीडीए एनडीए को हराने की गारंटी, एमएसपी की गारंटी देंगे कहा राहुल ने

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, and Akhilesh Yadav
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, and Akhilesh Yadav

आगरा / कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। इस मौके पर दोनों नेताओं ने मोदी सरकार पर तेज हमले किए और कहा इस बार वोटर्स पैटर्न बदलेगा जिससे मोदी सरकार का जाना तय है

आगरा में भारत जोड़ों न्याय यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव साथ साथ एक वाहन पर आगे बैठे दिखाई दिए, जबकि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद रही, इस दौरान कांग्रेस और सपा के हजारों कार्यकर्ता भी बैनर झंडो के साथ यात्रा के साथ नजर आएं यह न्याय यात्रा बाजारों में जिधर से गुजरी इस और काफी जन सैलाव उमड़ पड़ा इस दोनो नेताओं ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जबकि प्रियंका गांधी ने सपा नेता अखिलेश यादव का यात्रा में शामिल होने पर स्वागत किया।

सपा नेता अखिलेश यादव ने आयोजित सभा ने कहा इस बार देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है इसलिए आज नारा है भाजपा हटाओ देश बचाओ, उन्होंने कहा किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही उसपर बर्बरता बरती जा रही है उन्होंने कहा नौजवान बेरोजगार है और सरकार कोई ध्यान नही दे रही यूपी में पेपर आउट हुए लाखों नौजवानों का भविष्य बीजेपी सरकार ने दांव पर लगा दिया आज बेरोजगारी से तंग युवा आत्महत्या करने को मजबूर है आम लोग मंहगाई से परेशान है और हमारी पीडीए की यह लड़ाई एनडीए को हराने की गारंटी साबित होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश मे अन्याय चरम पर है भाई भाई को लड़ाया जा रहा है बीजेपी सिर्फ और सिर्फ नफरत फ़ैलाने का काम करती है और देश में सामाजिक न्याय की बहाली के साथ नफरत को मिटाना हमारा पहला एजेंडा है उन्होंने कहा आज हर युवा, महिला और किसान हमारे मिशन के साथ है। राहुल ने कहा हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार जैसे ही बनेगी किसानों को एमएसपी की गारंटी तुरंत दी जायेगी।

यूपी में सीट शेयरिंग के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ आना राजनेतिक रूप से काफी अहम है आरएलडी और जयंत चौधरी के इंडिया गठबंधन से छिटकने के बाद इंडिया गठबंधन की एकता पर बड़े सबाल उठ रहे थे। लेकिन आगरा में इंडिया गठबंधन की एकता नजर आई जिससे दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह बड़ना लाजमी है जबकि यूपी की 80 सीटों में से 63 पर सपा और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह फायनल हो चुका हैं पिछले 2019 के चुनाव में सपा ने 5 सीटें जीती और वह 25 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी जबकि कांग्रेस सिर्फ एक रायबरेली सीट पर जीती जबकि 13 सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। अब दोनों के बीच गठबंधन हुआ है जो कितना असरदार रहता है यह चुनाव के परिणाम बताएंगे।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!