- एयर मार्शल अर्जन सिंह की हालत गंभीर,
- पीएम मोदी,रक्षामंत्री अस्पताल पहुंचे, हालात जाने
नई दिल्ली – एयर मार्शल अर्जन सिंह की हालत चिंताजनक है उन्हें नई दिल्ली के आर एंड आर अस्पताल में भर्ती कराया गया है खास बात है व्दितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले 87 वर्षीय अर्जन सिंह वर्तमान में फ़ाइव स्टार रेन्क वाले देश के एक मात्र सर्वोच्च सैन्य अधिकारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अर्जन सिंह की हालत की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे और अर्जन सिंह के परिजनो से मिले,वही रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन भी अस्पताल पहुंची और अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली उन्होने बताया कि अर्जन सिंह की स्थिति गंभीर है और उनकी हालत फ़िलहाल स्थिर है और डाँक्टर बराबर इनपर नजर बनाये हुएं है।