इंदौर/ इंदौर के रालामंडल इलाके में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वालो में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी भी शामिल है। तेज रफ्तार कार आगे खड़े डंफर में जा घुसी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसके एयरबैग फट गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुआ नेक्सन कार तेज गति में थी और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। कार में सवार दो युवक और एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मरने वालो में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (24 साल) कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के पुत्र प्रखर कासलीवाल (25 साल) और मनू संधू जो ट्रांसपोर्ट मनू संधू के पुत्र थे जबकि उनके साथ कार ने सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी पहचान अनुष्का राठी (24 साल)के रूप में हुई है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारो गुरुवार की रात प्रखर की बर्थ डे पार्टी के बाद घर लौट रहे थे यह पार्टी लसुड़िया स्थित फॉर्म हाउस पर हुई थी जिसमें कुल 22 लोग शामिल हुए थे। तेज रफ्तार कार पीछे से डंफर से टकराकर उसमें घुस गई। जिसमें कार के 6 एयरबैग खुलकर फट गए। एक जानकार के अनुसार पास के कार शो रूम के सीसीटीवी में ब्रेक और टक्कर की आवाजें रिकार्ड हुई है ब्रेक लगाने के 3 सेकेंड बाद टक्कर हुई है ब्रेक लगाने के बावजूद कार की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रही होगी। तेज रफ्तार ही इस बड़ी दुर्घटना का कारण रहा।
हादसे के बाद डंफर ट्रक चालक फरार हो गया है, पुलिस ने जिसकी तलाश के लिए आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की गई है. मामले में मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।





