close
ग्वालियरमध्य प्रदेश

बलात्कार के आरोप से दुखी युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजनों ने शव के साथ लगाया हाईवे पर जाम,पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Boy suicide by train
Boy suicide by train

ग्वालियर / ग्वालियर जिले के  डबरा क्षेत्र के सिमरिया ताल के पास रेल से कटकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। बताया जाता है इस युवक पर एक नाबालिग लड़की ने रेप का झूठा आरोप लगाया था जिसमें पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला कायम कर लिया था बताया जाता है युवक इस झूठे आरोप से टूट गया और उसने यह कदम उठाया। लेकिन इस युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ग्वालियर झांसी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि लड़की के परिजन  लड़के की मौत के लिए जिम्मेदार  है उनपर पुलिस एफआईआर दर्ज करे।

यह दर्दनाक घटना डबरा ग्वालियर के बीच रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 1187/2 पर हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने आवश्यक कार्यवाही की इस दौरान जब मृतक की पहचान की तो उसकी शिनाख्त आकाश रावत (21 वर्ष), पिता बाल किशन उर्फ कल्लू रावत के रूप में हुई जो ग्राम पचोखरा हाल निवासी बडोनकलां तिराहा, थाना गोराघाट , जिला दतिया  के रूप में हुई है।

मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि आकाश रावत पर उसी के गांव की एक नाबालिग लड़की ने  बलात्कार झूठा  आरोप लगाया गया था। उसकी शिकायत पर  गोराघाट थाने में धारा 376 के तहत एफआईआर आज ही दर्ज की गई थी, जिससे युवक मानसिक रूप परेशान था और सामाजिक बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से वह सदमे में आ गया और बुरी तरह से टूट गया था बताया जाता है इसी के चलते उसने यह  आत्मघाती कदम उठाया और  सिमरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आ गया,और ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डबरा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASI ओमवीर सिंह ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और रिपोर्ट तैयार की। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है अब डबरा देहात थाना पुलिस और गोराघाट थाना पुलिस संयुक्त जांच और तफ्तीश कर मामले को सुलझाएगी।

लेकिन इस घटना के बाद पुलिस जब युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी तो मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से शव ले लिया और बड़ोनकला तिराहे स्थित ग्वालियर झांसी रोड नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार दोनों ओर लग गई। उस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी लेकिन वह नहीं माने उनकी मांग हैं कि लड़की के परिजनों ने युवक की हत्या की है इसलिए पहले उनके  खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करे।

बताया जाता है इस दौरान दतिया के गोराघाट सहित कई थानों और डबरा पुलिस का बल वहां आ गया और जब पुलिस ने उन्हें लाठी चार्ज कर जबरन हटाने की कोशिश की तो संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई बताया जाता है  प्रदर्शनकारियों के  पुलिस पर पथराव करने की भी खबर है इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष सहित अन्य लोगों पर खूब लाठियां भांजी जिससे महिलाओं सहित कई के घायल होने की जानकारी मिली है। बताया जाता हैं बाद में डबरा पुलिस युवक के शव को लेकर डबरा रवाना हो गई जहां उसका पीएम होगा। इसके बाद करीब 3 घंटे बाद जाम खुला। अब कल क्या स्थिति निर्मित होती है देखने वाली बात होगी।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!