close
जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हिस्ट्रीशीटर का नाम आया सामने,घटना का वीडियो वायरल

Murdered
Murdered

जबलपुर/ मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के सिहोरा इलाके में एक रेत कारोबारी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। नायक पर सवार युवक को दो लोगों ने रोका और एक के नीचे नीचे पटक दिया और दूसरे ने सिर से सटाकर तीन गोलियां मारी। इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। इस घटना में एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आया है।

यह घटना जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र के बारीवहु स्टेडियम के पास की है बताया जाता है गुरूवार दोपहर एक बजे रेता व्यवसाई धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू (45 साल) अपनी बाइक से जब जा रहा था तभी उसे दो युवकों ने रोकने की कोशिश की जब वह आगे बढ़ती एक ने उसे पीछे से पकड़ कर नीचे सड़क पर पटक दिया तंगी दूसरे युवक ने उसके सिर के पास पिस्टल अड़ाकर एक के बाद तीन गोल मारी और अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई खबर मिलने पर तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वह घायल युवक को लेकर सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र आए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक की मौत की पुष्टि कर दी।

मृतक के भाई राहुल ठाकुर के मुताबिक इस वारदात के पीछे सिहोरा निवासी हिस्ट्रीशीटर अस्सू विश्वकर्मा का हाथ है उन्होंने बताया मेरे भाई चिंटू से मस्सू विश्वकर्मा की लंबे समय से रंजिश थी कुछ साल पहले भी उसने मेरे भाई पर गोली चलाई थी रिपोर्ट करने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेजा था जेल से आने के बाद उसने फिर भाई को धमकी दी थी।

पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने के साथ वीडियो के आधार पर भी जांच कर रही है साथ ही पुलिस धर्मेंद्र के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच भी कर रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। बताया जाता है अस्सू अपराधिक प्रवत्ति का है उसपर मारपीट लूट और डकैती सहित अन्य कई मामले कायम है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!