ग्वालियर- शहर के इंदिरा नगर कॅालोनी में रहने वाली एक मासूम बालिका के साथ उसी के रिश्तेदार ने दुष्कृत्य कर दिया। आरोपी विष्णु सिंह तोमर बालिका का रिश्ते में मामा लगता है। हजीरा पुलिस ने आरोपी विष्णु सिंह तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लडकी का मेडिकल कराया गया है। उसके साथ अप्राकृतिक रेप किए जाने की संभावना है। इंदर नगर में रहने वाली एक महिला शनिवार के दिन अपने घर में अकेली थी।
उसका 12 साल का बेटा और पांच साल की बेटी पडोस में रहने वाली चाची के यहां खेलने के लिए चले गई। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक थोडी देर बाद लडकी का भाई उसे गोद में उठा कर लाया। बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा था। इस बीच वहां आरोपी भी पहुंचा और उसने बच्ची के साथ मारपीट करने की बात बताई और भाग गया। मां के पूछने पर लडकी ने आपबीती बता दी।
लडकी और उसकी मां थाने पहुंचे और विष्णु सिंह तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी फरार है। हजीरा पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।