खंडवा / मध्यप्रदेश के खंडवा में एक बड़ा हादसा हुआ है गणगौर विसर्जन के लिए कुएं को साफ करने 8 लोग उतरे थे उनमें से 7 की मौत हो गई जिनके शव कुएं से बाहर निकाल लिए गए है जबकि SDERF की रेस्क्यू टीम एक लापता युवक की खोजबीन कर रही हैं। आशंका है कि इनकी मौत कुएं में बनी जहरीली गैस के कारण हुई है।
यह हादसा खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में हुआ है बताया जाता है गणगौर विसर्जन की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर गांव के 8 लोग गांव के ही एक बड़े गहरे कुएं की सफाई के लिए उतरे थे। लेकिन शाम तक वह लोग बाहर नहीं आए तो ग्रामीणों को आशंका हुई उन्होंने पहले अपने स्तर पर खोजबीन और बचाव कार्य शुरू किया इस बीच उन्होंने पुलिस और प्रशासन को भी इस घटना की जानकारी दे दी।
खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी SDREF की 15 सदस्यीय टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे,रेस्क्यू टीम रस्सी और जाली लेकर कुएं में उतरी और एक एक कर उसने कुएं से 7 शव बाहर निकाले जबकि एक व्यक्ति फिलहाल लापता है टीम उसकी खोजबीन कर रही हैं।
बताया जाता है इस कुएं के पास गांव का गंदा पानी इकट्ठा होता था जो एक नाली से कुएं में गिरता था गंदगी और पानी से कुएं में गहराई तक दलदल बन गई थी आशंका है कुएं को साफ करने जब यह लोग नीचे उतरे तो दलदल में फंस गए और कुएं में बनी जहरीली गैस से वे सभी बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने सभी 7 शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है जबकि एक की तलाश जारी है पुलिस के मुतानिक पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असली बजह सामने आ जायेगी।
जो 8 लोग सफाई करने कुएं में उतरे थे उनमें राकेश पुत्र हरी, वासुदेव पुत्र आशाराम, अर्जुन पुत्र गोविंद, गजानंद पुत्र गोपाल, मोहन पटेल पुत्र मंसाराम, अजय पुत्र मोहन, शरण पुत्र सुखराम और अनिल पुत्र आत्माराम शामिल है इनमें से 7 के शव कुएं से रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिए जबकि एक की तलाश कर रही है।





