close
ग्वालियरमध्य प्रदेश

इस्तीफा देने वाले 64 सिंधिया समर्थक कांग्रेस से निष्कासित

  • इस्तीफा देने वाले 64 सिंधिया समर्थक कांग्रेस से निष्कासित

ग्वालियर – ग्वालियर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा देने वाले 64 कांग्रेस कार्यकर्ताओ को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है जबकि जिन कांग्रेसजनों ने सोशल मीडिया के जरिये अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेजे थे उनको तीन दिन का नोटिस दिया गया है और प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहकर उनकी मंशा मांगी गई है।

कांग्रेस से निष्कासित होने वाले कांग्रेस जनों में पूर्व विधायक रामबरणसिंह गुर्जर रमेश अग्रवाल, बालखांडे किशन मुदगल ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद पांडे नवीन परांडे,सतेंद्र शर्मा गौरव भौसले, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश कौरव प्रदेश महासचिव अर्जुन जाटव सुनील शर्मा डॉ अनूप राज चोपड़ा प्रदेश सचिव,सुरेंद्र शर्मा पुनीत शर्मा पूर्व पार्षद सुधीर गुप्ता केशव पांडे पुरुषोत्तम भार्गव महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू चौहान सचिव रुचिका श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल है।

Leave a Response

error: Content is protected !!