ग्वालियर- ग्वालियर के मस्तूरा गांव में एक ही समाज के दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने गंभीर तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया। दरअसल ग्वालियर के भितरवार विकासखंड के मस्तूरा गांव में एक समाज के ही दो गुट आपस में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़ गए। जिसके बाद एक गुट ने फायरिंग कर दी। संघर्ष में जमकर लाठी फरसे भी चले। संघर्ष के दौरान एक गुलजार खा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही वह भी मौके पर पहुच गई और घायलों को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुुुरु कर दी है। गांव में विवाद की स्थिति नहीं बने इसलिए पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। इकरार खां के पडौस में रहने वाले नबीका के बीच पिछले पांच सालों से किसी बात को लेकर दुश्मनी चल रही है। ईद का अवसर था इसलिए दोनो के ही समर्थक घरों पर आए हुए थे। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका ग्वालियर में उपचार चल रहा है।