close
देशमध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में दो मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, हथियार बरामद,एक जवान शहीद, सर्चिंग जारी

Bastar Naxal Area
Bastar Naxal Area

रायपुर / छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ में अभी तक 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है बताया जाता है सुरक्षा बलों ने बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया है साथ ही मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए है मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान भी शहीद हुआ है फिलहाल पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी है साथ ही पुलिस सर्चिंग ऑपरेशन भी चला रही है।

पुलिस के मुताबिक एक मुठभेड़ बीजापुर – दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों के कोर इलाके में तो दूसरी मुठभेड़ कांकेर – नारायणपुर क्षेत्र में हुई है। जिसमें बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया सर्चिंग ऑपरेशन के साथ सभी के शव बरामद कर लिए गए है। बस्तर IG पी सुंदरराज ने बताया है कि गुरुवार दोपहर तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी रही और मारे गए नक्सलियों के शव मिलने के साथ और कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए है।

पुलिस को गंगालूर क्षेत्र में भारी तादाद में नक्सलियों के होने की गोपनीय जानकारी मिली थी इसके बाद दंतेवाड़ा बीजापुर बोर्डर पर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। इसके लिए फोर्स एक दिन पहले ही एंड्री एरिया में पहुंच गई थी और आज गुरूवार सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव और दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार इस साल 2025 में अभी तक 75 नक्सली मारे जा चुके है जिनसे 290 हथियार भी बरामद किए गए जबकि 2024 में 300 नक्सली मारे गए थे।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!