close
मध्य प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट 24 मजदूर जिंदा जले 

Mandsaur Accident - Car Fell down in well

 

बालाघाट- बालाघाट से 7 किमी दूर खैरी गांव के बाहर स्थित पटाखा फैक्ट्री में बुधवार की दोपहर करीब 3.30 बजे भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से फैक्ट्री की छत और दीवारें उड़ गई। मजदूरों के अंग 400 मीटर दूर तक फैल गए। पटाखा बना रहे 23 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की मौत नागपुर ले जाते समय हो गई।
अधिकतर की मौत बारूद में जलने की वजह से हुई। देर शाम सभी शव निकाले लिए गए। शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल है। शवों की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। घटना में 7 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में 5 को नागपुर रैफर किया गया है। झाबुआ जिले के पेटलावद में 2015 में हुए ब्लॉस्ट के बाद प्रदेश का यह दूसरा बड़ा हादसा है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

Leave a Response

error: Content is protected !!