close
दिल्लीदेश

ईरान ने मध्यस्थता की पहल की, मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर ढेर, 2 आतंकियों के मकान ब्लास्ट में धराशाई, आर्मी चीफ पहलगाम पहुंचे, राहुल घायलों से मिले

Terrorist Attack In JK
Terrorist Attack In JK

श्रीनगर / पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सेना और सुरक्षा बल सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे है शुक्रवार को मुठभेड़ में सेना ने लश्कर ए तैयबा के एक कमांडर को ढेर कर दिया जबकि दो आतंकियों के घर ब्लास्ट में धराशाई हो गए। इधर ईरान ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की इच्छा जताई है तो अमेरिका ने भारत का खुलकर समर्थन करने की बात कही है। आज आर्मी चीफ भी पहलगाम पहुंचे और एक मीटिंग के साथ स्थिति का जायजा लिया। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलगाम में इस आतंकी घटना में घायल लोगों से मुलाकात की है। देश में इस हमले के विरोध में लगातार प्रदर्शनों का दौर चल रहा है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल और भारतीय सेना आर पार के मूंड में है हमले के बाद से ही सर्च ऑपरेशन के साथ सेना लगातार एक्शन मोड पर है। जिसके चलते बांदीपुरा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कुछ आतंकवादियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी जब संभावित इलाके की घेराबंदी की गई तो आतंकियों मुठभेड़ हो गई जिसमें सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी का नाम अल्ताफ लाली है जो लश्कर का कमांडर था इस दौरान सुरक्षा बल के दो जवान भी जख्मी हुए है।

बैरसन में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल लगातार आसपास के सभी इलाकों में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे है इस दौरान लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों के घर ब्लास्ट में उड़ गए। बताया जाता है त्राल में जब आतंकी आसिफ बेग के घर जब सुरक्षा बल का एक दस्ता तलाशी करने घुसा तो उसे अंदर भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव (गोला बारूद) मिला शंका होने पर जवान तुरंत घर से बाहर भागे जब वह बाहर निकले तो घर में एकाएक जोरदार विस्फोट हुआ और घर धराशाई हो गया। जबकि बिजबेहार में सुरक्षा बल आतंकी आदिल ठोकेर के घर में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहा था कई संदिग्ध चीजें वहां मिली, बाद में बारूदी विस्फोट में उसके घर भी उड़ गया।

शुक्रवार को भारत के आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे और उन्होंने जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिंहा से मुलाकात की और इंटरनल सिक्योरिटी का जायजा लिया। आर्मी चीफ ने पहलगाम में नॉर्दन कमांड के शीर्ष कमांड के साथ एक मीटिंग भी करेंगे।

ईरान ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची न कहा है कि तेहरान इस मुश्किल वक्त में इस्लामाबाद और नई दिल्ली में बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनाने के लिए अपने ऑफिस का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

इधर अमेरिका ने कहा है कि हम भारत के साथ है। अमेरिका की नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा है कि हम आपके साथ है और इस जघन्य हमले के दोषियों को पकड़ने में भी हम भारत के समर्थन में है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम पहुंचे और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर 22 अप्रैल को आतंकी हमले में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी ही साफगोई से कहा यह देखकर बहुत दुख होता है कि जम्मू कश्मीर के ही कुछ लोग हमारे अपने ही भाई बहनों पर हमला कर रहे है और यह जरूरी है कि अब हम सब मिलकर इस आतंकवाद के खिलाफ लड़े और उसे जड़ से खत्म करें।

पहलगाम हमले के विरोध में आज तीसरे दिन भी देश भर में प्रदर्शन हुए। कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से एक केंडिल मार्च निकाला जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता शामिल हुए। जबकि हैदराबाद में AIMIM नेता असुदुद्दीन ओवैसी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकाला। जबकि मुस्लिम समुदाय ने भी जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया और मार्च निकाला और बैनर और पोस्टर के साथ उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। आज सदर बाजार दिल्ली, जामा मस्जिद दिल्ली,लखनऊ मुंबई जयपुर और भोपाल सहित कई शहरों में मुस्लिमों ने रेलियां निकाली और प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते देखे गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में बेनर पोस्टर थे जिनपर पाकिस्तान और आतंकवादी विरोधी नारे लिखे हुए थे।

Alkendra Sahay

The author Alkendra Sahay

A Senior Reporter

error: Content is protected !!